Home

बिहार मे उद्योग धंधे को विकसित करने के लिए राज्य के युवाओं व महिलाओं को प्राथमिकता:उधोग मंत्री

बनियापुर (सारण) राज्य में उद्योग धंधे को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने युवाओं व महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर हर सुविधाएं प्रदान कर रही है।

उक्त बाते संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा के प्रांगण में विधान पार्षद ई. सच्चिदानंद राय द्वारा आयोजित दही चिउरा भोज कार्यक्रम के उपरांत सभा को संबोधित करते बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शैयद शाहनवाज हुसैन ने कही।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं व युवाओं के रोजगार के प्रति संवेदनशील है।

वही पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने पहली बार राज्य में इवीएम से पंचायत चुनाव शांति सदभावपूर्ण,निष्पक्ष कराई है।जहाँ हम लोगो ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को ताकत दी है।

बीडीओ के कई जिम्मेदारियों से मुक्त कर पंचायतों में मुखिया प्रतिनिधियों को शक्ति प्रदान की गयी है।बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम ने किसानो कि मुख्य समस्यओं की चर्चा करते हुए नीलगायो से होने वाली बर्बादी पर सरकार की पहल की चर्चा किया।पर्यावरण एव मंत्री परिवर्तन मंत्री नीरज सिंह बब्लू ने सरकार द्वारा विकास के क्षेत्र किए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं की चर्चा किया।मौके पर कार्यक्रम में सभी शामिल मंत्री, विधायक , पूर्व सांसद ने ई.सचिदानंद राय को आगामी विधान परिषद के चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने का सभा में आग्रह किया।मौके पर पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ़ धूमल सिंह, पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा,विधायक जनक सिंह, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह,नवादा के विधायक चंदन सिंह, बनियापुर के प्रमुख मंजूषा ओझा सहित भारी संख्या मे बनियापुर लहलादपुर व अन्य प्रखंडो के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago