Home

मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए होगा निजी तालाबों का जीर्णोद्धार

निजी तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए सरकार देगी अनुदान राशि

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किये जाएंगे। जिला मत्स्य पदाधिकारी प्राप्त आवेदनपत्रों को सूचीबद्ध करेंगे। लाभुकों का चयन संबंधित कागजातों की जांच कर उप मत्स्य निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी।

बिहार(पटना)सूबे में मछली उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार निजी तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए किसानों को अनुदान देगी। बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने और इसके प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस योजना की स्वीकृति पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने दी है। जीर्णोद्धार के लिए प्रति हेक्टेयर छह लाख रुपये खर्च निर्धारित है, जिसका 40 प्रतिशत अतिपिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति को तथा 30 प्रतिशत अनुदान अन्य वर्ग के लाभुकों को मिलेगा। अनुदान दो किस्तों में दी जाएगी। शेष राशि लाभुक स्वयं अथवा बैंक ऋण लेकर खर्च करेंगे।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 150 हेक्टेयर निजी तालाब के जीर्णोद्धार का लक्ष्य

मत्स्य विभाग ने पत्र जारी कर आदेश में कहा है कि दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशन कर इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किये जाएंगे। जिला मत्स्य पदाधिकारी प्राप्त आवेदनपत्रों को सूचीबद्ध करेंगे। लाभुकों का चयन संबंधित कागजातों की जांच कर उप मत्स्य निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 150 हेक्टेयर निजी तालाब के जीर्णोद्धार का लक्ष्य है, जिसपर तीन करोड़ एक लाख रूपये खर्च का अनुमान है। तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए जिलावार लक्ष्य भी तय कर दिये गये हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय-2 में यह प्रावधान किया गया है कि मछली उत्पादन की पूरी शृंखला पर काम किया जाएगा। मछली के उत्पादन को इतना बढ़ाया जाएगा कि बिहार की मछली अन्य प्रदेशों में भेजे जाए। इससे राज्य के मछली उत्पादकों की आय बढ़ेगी। इसी संकल्प के तहत उक्त योजना को लागू किया जा रहा है।

राज्य भर में 38 हजार हैं निजी तालाब
मत्स्य विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि राज्य में सरकारी और निजी तालाबों की संख्या 98 हजार है। इनमें 60 हजार सरकारी और 68 हजार निजी क्षेत्र के हैं। निजी क्षेत्रों में तालाबों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। बाढ़ प्रभावित राज्य होने के कारण यहां के तालाबों में गाद भर जाते हैं और बांध की क्षति हो जाती है। इससे मछली के उत्पादन में प्रतिकूल असर पड़ता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago