torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack गिरिडीह में सड़क दुर्घटना बाइक चालक जख्मी, स्थिति गम्भीर - गौरी किरण
Homeझारखंडदुर्घटनादेश

गिरिडीह में सड़क दुर्घटना बाइक चालक जख्मी, स्थिति गम्भीर

गिरिडीह(झारखंड)जिले के बिरनी थाना के सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग में मंगलवार जितकुंडी पेट्रोल पंप के पास बाइक चालक अनियंत्रित होकर बिरनी पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट से जा टकराया। जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।युवक की पहचान गिरिडीह के नरेन्द्रपुर निवासी 25 वर्षीय समीम अंसारी के रूप में की गई है। वह अपनी बाइक से अपने ससुराल बिरनी के मंझिलाडीह जा रहा था। जानकारी के अनुसार बिरनी पुलिस द्वारा जितकुंडी पेट्रोल पंप के पास बैरिकेट लगाया गया था सामने से एक ट्रक आ रही थी तभी वह अनियंत्रित होकर बेरिकेट से टक्करा गया।इस दौरान बिट्टू कुमार एम्बुलेंस से रोगी को छोड़ कर वापस आ रहा था उसने युवक को गिरा देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया।युवक का प्राथमिक उपचार कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.कुलदीप तिर्की ने रेफर कर दिया।हालांकि सूचना मिलने के बाद युवक के ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे एवं बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए।