torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack भगवानपुर में बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत - गौरी किरण
Homeदुर्घटनादेशबिहार

भगवानपुर में बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के हिलसर गांव के पास शुक्रवार की देर संध्या बाइक की ठोकर से स्थानीय राजकिशोर पंडित के सात वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी की मौके पर मौत हो गई।ठोकर लगते हीं बाइक चालक अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गया।बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति बसंतपुर थाना क्षेत्र के राहुल कुमार को ग्रामीणों ने बन्धक बना लिया।इसी बीच पीछे से टेम्पु पर सवार होकर लड़की देख कर लौट रहे राहुल कुमार के पिता जगलाल प्रसाद,माता प्रभावती देवी,एवं छोटा भाई भोलू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे जिन्हें भी ग्रामीणों ने वंधक बना लिया।सूचना पाकर पुलिस पहुंच कर सभी को थाने लाई तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु सीवान भेजी।