torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack स्मार्ट सिटीज के विकास में आधुनिक परिवहन व्यवस्था का अहम योगदान - गौरी किरण
Homeदेशहरियाणाहरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय

स्मार्ट सिटीज के विकास में आधुनिक परिवहन व्यवस्था का अहम योगदान

  • हकेवि में सेंटर फोर इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन ने किया विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
  • पंजाब विश्वविद्यालय के प्रो. नवीन अग्रवाल ने किया संबोधित

महेंद्रगढ़(हरियाणा)परिवहन के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का योगदान अब समय की मांग है और इसके माध्यम से हम भारत सरकार की ओर से विकसित की जा रही स्मार्ट सिटीज के विकास में परिवहन से जुड़ी आवश्यकता को पूर्ण कर सकते हैं। आज जरूरत है इस क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और चुनौतियों को जानने समझने की ओर उसके अनुरूप खुद को तैयार करने की। यह विचार हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय के सेंटर फोर इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन की ओर से आयोजित ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कुलपति ने इस मौके पर विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के प्रो.नवीन अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवश्य ही उनके संबोधन से इस दिशा में भविष्य की संभावनाओं व चुनौतियों को जानने समझने में मदद मिलेगी।

इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम फोर स्मार्ट सिटीज – चैलेंजेस एंड अप्पोच्युनिटीज विषय पर केंद्रित इस विशेषज्ञ व्यायान के आरंभ में विश्वविद्यालय के सेंटर फोर इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन की कोऑडिनेटर प्रो.सुनीता श्रीवास्तव ने सेंटर के द्वारा जारी विभिन्न प्रयासों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि किस तरह से यह सेंटर विश्वविद्यालय स्तर पर नए शोध व इनोवेशन के विकास में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन्हीं कोशिशों के परिणामस्वरूप प्रत्येक सप्ताहंत में विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न नए विषयों पर केंद्रित विमर्श किया जाता है। उन्होंने कहा कि अवश्य ही इस आयोजन के माध्यम से भी स्मार्ट सिटीज की परिवहन सम्बंधी आवश्यकताओं को जानने समझने में मदद मिलेगी और प्रतिभागियों को इस दिशा में नए प्रयास करने का बल मिलेगा।

विशेषज्ञ वक्ता प्रो. नवीन अग्रवाल ने अपने संबोधन में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम फोर स्मार्ट सिटीज पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में परिवहन व्यवस्था में सुधार के साथ- साथ हरित ईंधन के उपयोग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी प्रतिभागियों को दी।

उन्होंने बताया कि किस तरह से अब पेट्रोल, डीजल के स्थान पर बायोफ्यूल, इलेक्ट्रिक आदि माध्यमों का उपयोग की दिशा में कार्य जारी है और इनकी मदद से इन स्मार्ट सिटीज की परिवहन व्यवस्था को आदर्श रूप प्रदान किया जा सकता है।

ऑनलाइन व्याख्यान के अंत में विशेषज्ञ वक्ता ने प्रतिभागियों के सवालों व जिज्ञासाओं का भी निदान किया। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सूरज आर्य ने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रो.पवन कुमार मौर्य, डॉ. अनूप यादव और श्री सुनील अग्रवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रमुख, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी व कर्मचारी शामिल हुए।