torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack महाराजगंज में पोषण टैकर के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जा रहा है मोनिटरिंग - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

महाराजगंज में पोषण टैकर के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जा रहा है मोनिटरिंग

महाराजगंज()पोषण टैकर के आइसीडीएस से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और आंगनबाड़ी केंद्रों के अनुश्रवण (मॉनिटरिग) को प्रभावकारी बनाने के लिए विभागीय स्तर से लगातार किया जा रहा है। पोषण टैकर के माध्यम से योजन को लेकर सोमवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सोहेल अहमद ने आगनवाड़ी सेविका संग समीक्षा बैठक किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सीडीपीओ सोहैल अहमद ने कहा कि आइसीडीएस से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और आंगनबाड़ी केंद्रों के अनुश्रवण (मॉनिटरिग) को प्रभावकारी बनाने के आन लाइन कार्य किये जा रहे है।पोषण ट्रैकर के माध्यम से आन लाइन कार्य,ग्रोथ मानटेरिंग, घर भ्रमण, अन्न प्रासन,गोद भराई,केंद्र का भौतिक स्थिति कार्य पोषण ट्रैकर के माध्यम से किया जा रहा है।

इस योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लाभ लाभुको को मिले इसके लिए लाभुको को प्रेरित करे। सीडीपीओ श्री अहमद ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में महाराजगंज प्रथम स्थान पाया है। इसके लिए उन्होंने सभी सेविकाओं को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित एवं सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया तथा सरकार के योजनाओं को सत प्रतिशत धरातल पर उतारने की बात कही। समीक्षा बैठक में महिला प्रवेक्षिका पिंकी कुमारी, कार्यपालक सहायक सपना कुमारी, प्रखंड परियोजना सहायक धीरज कुमार बैठा, आगनबाड़ी सेविका बबिता देवी, अर्चना मिश्रा, गुड्डन देवी, रीता श्रीवास्तव, साहिदा खातून, सुनीता देवी आदि सेविका उपस्थित थे।