भगवानपुर हाट(सीवान)सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी विधान परिषद प्रत्यासी प्रो. डॉ.रंजीत कुमार ने क्षेत्र के उच्च विद्यालयों में पहुंच कर शिक्षकों की समस्या और उसके निदान पर चर्चा किया।इसी क्रम में उन्होंने ने भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थित एस एस उच्च विद्यालय,गणेश मथुरा उच्च विद्यालय,उच्च विद्यालय चकिया,महामदा कॉलेज और उच्च विद्यालय महामद,मदारपुर,लकड़ी नाबीगंज और गोपालपुर कोठी सहित अन्य उच्च विद्यालय का भ्रमण कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से जुड़े मुद्दे जैसे शिक्षकाें के राज्यकर्मी के दर्जा,अंतर जिला स्थांतरण,वेतन विसंगति सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से पत्राचार कर उठाने की चर्चा किया।उन्होंने कहा की पूर्व के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों को मजदूर बना दिया है।जिसका नतीजा है की शिक्षकों को कोई राज्यकर्मी की तरह सुविधा नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा की उन्हें यदि मौका मिलता है तो शिक्षकों की हक की आवाज को सदन में मजबूती के साथ उठाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा की भ्रमण के दौरान शिक्षकों का उन्हे भरपूर समर्थन मिल रहा है।इस मौके पर एस एस उच्च विद्यालय के प्राचार्य लालबाबू कुमार,शिक्षक संजय सिंह,रवि कुमार यादव,बिरेंद्र प्रसाद यादव,राकेश कुमार,देवेंद्र कुमार,राहुल कुमार,शैलेंद्र कुमार सुमन,सिंधु कुमारी,सुजाता कुमारी,राकेश कुमार लाइब्रेरियन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment