Home

सावन मन भावन कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय में हुआ कार्यक्रम

भगवानपुर हाट(सीवान) प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान के परिसर में मीना मंच की छात्राओं ने ‘सावन मन भावना’ कार्यक्रम के तहत एक दूसरे के हाथों पर खूबसूरत मेहदी की एक से बढ़कर एक आकृतियाँ उकेर कर कला के प्रति अपने लगाव व बरसात के मौसम में प्रकृति के सौन्दर्य के भाव को अभिव्यक्त किया। इस कार्यक्रम के संबंध में शिक्षक सुल्ताना अब्बासी ने कहा सावन का महीना प्रकृति के सौन्दर्य का महीना है।इस महीने का मेहदी श्रृगांर का एक हिस्सा है।बरसात में चारों ओर हरियाली छाई रहती है और ऐसे में मेहदी की पत्तियाँ बालिकाओं को लुभाती है।बालिकाएँ  प्रकृति का रूप मानी जाती है।इस तरह कार्यक्रम का महत्व बढ़ जाता है। वही शिक्षिका बबिता कुमारी ने बताया इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है।मेहदी का तासीर ठण्डा होता है। सिर में व हाथ-पैर के तलवों में लगाने से शीतलता प्रदान करता है तथा तनाव दूर करता है। इस अवसर पर शिक्षिका पुष्पा कुमारी  का कहना था कि इसे लगाने से त्वचा संबंधी कई रोगों से मुक्ति मिलती है। सावन मन भावन कार्यक्रम में छात्रा प्रिया,दीपांजली,सरिता,आकृति,प्रीति,राजनंदनी,मुसरत, सम्मा,जोहरा,,सहाना,प्रीति शर्मा आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विनयप्रताप सिंह का मानना है कि इससे छात्राओं का कला निखरता है और वे तनाव मुक्त होती है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

1 day ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

2 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

2 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

2 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago