Home

बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के याद में कार्यक्रम आयोजित

सीवान बिहार
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के पिपरहियाँ गांव में भाजपा नेता कालीचरण प्रजापति के आवास पर बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के शहादत के बारे में जानकारी देते श्री प्रजापति ने दुःख व्यक्त करते हुए बताया की वंचित समाज के शहीद को इतिहास के पन्नों से इतिहाकारों के द्वारा गायब कर दिया गया हैं। शहीद की बात तब की है जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन की आग पूरे देश में धधक रही थी।उसी समय उत्तर प्रदेश के देवरिया भी इससे अछूता नहीं था। अंग्रेजों के खिलाफ यहां भी बगावत का बिगुल बज चुका था। यहीं के एक छात्र थे रामचंद्र प्रजापति 14 अगस्त 1942 को अपने गांव से पैदल ही करीब 32 किमी चलकर देवरिया पहुंचे। उस वक्त की देवरिया कचहरी (वर्तमान में गांधी आश्रम परिसर में स्वास्थ्य विभाग का दवा भंडार) भवन पर ब्रिटिश हुकूमत के यूनियन जैक ध्वज को उतार कर तिरंगा झंडा फहराने लगे। यह देख उस वक्त के अधिकारी उमाराव साह ने अंग्रेज सैनिकों को गोली चलाने का आदेश दिया। लेकिन गोलियों की बौछार के बीच भी विद्यार्थी ने तिरंगा फहराया

गोलियों से छलनी होते हुए भी भारत माता की जय का उद्घोष कर शहीद हो गए। देखते-देखते उनकी शहादत की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसी के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वाधीनता आंदोलन की आग और धधकने लगी। माता-पिता के अंदर भी थी देशभक्ति की भावना रामचंद्र विद्यार्थी के पिता बाबूलाल प्रजापति व मां श्रीमती मोती रानी के अलावा उनके बाबा भर्दुल प्रजापति के अंदर भी देश को आजाद कराने की ललक थी। इनका पुश्तैनी कारोबार मिट्टी का बर्तन बनाना था। लेकिन स्वाधीनता आंदोलन के बीच क्रांतिकारियों को अपने घर में ठौर भी देते थे। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 1929 को छोटी गंडक नदी तट के गांव नौतन हथियागढ़ में हुआ था। वह बसंतपुर धूसी स्थित स्कूल में पढ़ते थे। प्रेरित करती है विद्यार्थी की प्रतिमा शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के पैतृक गांव में सरकार व ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा लगाई गई है। गांव के बच्चे प्रतिमा देखकर गर्व का अनुभव करते हैं! कार्यक्रम में उपस्थित महाराजगंज के भाजपा नेता व जिला परिषद उम्मीदवार उपेंद्र पंडित, किशुनदेव पंडित (शिक्षक), भाजपा नेता व गोपालपुर पंचायत के मुखिया उम्मीदवार मुकेश राम, शैलेन्द्र कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार शिक्षक, अमित कुमार पंडित, दीपक आनंद लोक गायक, प्रदीप पाण्डेय,जगन्नाथ प्रसाद, अरुण तिवारी,चन्दन कुमार राम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago