• चार दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 38 जिलों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
• बायो-मेडिकल वेस्ट के उचित प्रबंधन नहीं होने से पर्यावरण को पहुँचता है नुकसान
पटना(बिहार)बायो-मेडिकल वेस्ट यानी जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन का उचित प्रबंधन बेहद जरूरी होता है।इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में चल रहे जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। मंगलवार से शुरूआत हुए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के प्रत्येक जिलों से चार प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रत्येक जिले के डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी कंसलटेंट, जिला योजना समन्वयक एवं दो प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शामिल हुए।
बायो-मेडिकल कचरा का उचित प्रबंधन पर्यावरण को रखता है स्वच्छ:
प्रशिक्षण के दौरान इन प्रतिभागियों को जैव चिकित्सा अपशिष्ट से होने वाले संभावित खतरों एवं उसके उचित प्रबंधन जैसे- अपशिष्टों का सेग्रिगेशन, कलेक्शन भंडारण एवं परिवहन आदि की जानकारी दी गई। राज्य स्वास्थ्य समिति के सहायक निदेशक, बायो मेडिकल कचरा मैनेजमेंट, पीयूष कुमार चंदन ने बताया कि बायो-मेडिकल कचरा का उचित प्रबंधन जरूरी है, इसके सही तरीके से निपटान नहीं होने से पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है। अगर इसका उचित प्रबंधन ना हो तो मनुष्य के साथ साथ पशु- पक्षीयों को भी इससे खतरा है । इसलिए जैव चिकित्सा अपशिष्टों को उनके कलर-कोडिंग के अनुसार ही सेग्रिगेशन किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षण ही एक मुख्य माध्यम है, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों का अवगत होना जरूरी है। वहीं प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्वास्थ्य समिति के मैटर्नल हेल्थ की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सरिता, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के जी. के मंडल, केअर इंडिया से डॉ. गुरिंदर ने भी प्रतिभागियों को विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment