Home

छपरा होटल में देह व्यापार, 5 गिरफ्तार, होटल सील की तैयारी

छपरा:भगवानबाजार थाना क्षेत्र के छपरा शहर से होटल में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा हुआ। 27 मार्च को गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय स्वीटी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। होटल से चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। साथ ही होटल स्टाफ और दो अन्य युवतियों को भी हिरासत में लिया गया।पुलिस ने तरुण देवनाथ, इलियास, समीर अली, विशाल कुमार और होटल स्टाफ रौशन कुमार को गिरफ्तार किया।

इनके खिलाफ भगवानबाजार थाना में कांड संख्या 165/25, दिनांक 27.03.25 को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। होटल को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।मौके से तीन स्क्रीन टच मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, 1240 रुपये नकद, पुरुष और महिला के अंडरगारमेंट्स और उपयोग किया हुआ कंडोम बरामद हुआ। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह, अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, प्रिया कुमारी, देव चंद्र यादव, विद्यानंद ठाकुर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago