Provincial meeting of Indian Board of Education concluded
भोपाल शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुनरुत्थान के उद्देश्य से पचास वर्षों से कार्यरत भारतीय शिक्षण मंडल (BSM) की प्रांतीय बैठक संपन्न हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम आयोजित इस बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए संगठन की मध्यभारत प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री शंकरानंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान के लिए भारतीय अवधारणा और भारत मूलक व्यवस्था आवश्यक है, संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सतत प्रवास अति आवश्यक है। बैठक में अखिल भारतीय महामंत्री उमाशंकर पचौरी , पालक अधिकारी मदन खत्री , अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख पंकज नाफड़े एवम् अखिल भारतीय प्रकाशन सह प्रमुख जीतेन्द्र वझे ने भी मार्गदर्शन दिया।
घोषित नवीन कार्यकारिणी के अनुसार मध्यभारत प्रांत इकाई के लिए मार्गदर्शक मनोज प्रधान भोपाल, अध्यक्ष डॉ. आशीष डोंगरे भोपाल, उपाध्यक्ष- डॉ जयन्त सोनवलकर भोपाल, डॉ. संदीप कुलश्रेष्ठ ग्वालियर तथा मधुबाला सक्सेना गुना, सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा ग्वालियर, सह सचिव डॉ. परिमला त्यागी भोपाल, कोषाध्यक्ष शिवानी राजवाडे ग्वालियर, कार्यालय प्रमुख शेखर करहाड़कर भोपाल, सह प्रमुख शिरीष ग्वालियर, संपर्क प्रमुख विनोद शर्मा भोपाल, सह संपर्क प्रमुख डॉ विवेकानंद शर्मा ग्वालियर, प्रचार प्रमुख डॉ सुमित नरूला ग्वालियर, सह प्रमुख- दीपक अग्निमित्र भोपाल, अनुसंधान प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. कर्मवीर आर्य ग्वालियर, सह प्रमुख डॉ अतुल मिश्रा भोपाल, सह प्रमुख डॉ. राजेश तोमर ग्वालियर, शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. रवि द्विवेदी भिंड, शालेय प्रकल्प प्रमुख डॉ संजय पटवा, सह प्रमुख अर्चना पांडे भोपाल एवं तृप्ति बेहरे ग्वालियर, गुरुकुल प्रकल्प प्रमुख पं. तुलसीदास दुबे गुना, सह प्रमुख आचार्य पीयूष तांबे ग्वालियर, महिला प्रकल्प प्रमुख डॉ स्वाती पेंडसे ग्वालियर, युवा आयाम प्रमुख दीप तोमर ग्वालियर, सह प्रमुख आचार्य तरुण रस्तोगी अशोकनगर एवं अमन राठोर बैतूल, प्रकाशन प्रमुख नितिन विटवेकर ग्वालियर, सह प्रमुख दीपक शर्मा डबरा, विश्वविद्यालय इकाई सह प्रमुख डॉ बलवंत भदौरिया ग्वालियर के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment