Home

बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत जन जागरूकता अभियान आयोजित

मानसून के नजदीक आते ही बाढ़ की आशंका को लेकर सरकार सहित कई संस्थाओं की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई है।

बसंतपुर(सीवान)मानसून के नजदीक आते ही बाढ़ की आशंका को लेकर सरकार सहित कई संस्थाओं की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में रविवार को आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान बिहार के अध्यक्ष सह एनडीआरएफ सदस्य चन्दन प्रसाद के मार्गदर्शन पर संस्थान के सचिव सह बसंतपुर पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के नेतृत्व में बसंतपुर मुख्यालय स्थिति श्रीराम जानकी मंदिर परिसर गांव में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर ग्रामीणों तथा भारत स्काउट एवं गाइड को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एएसआई विद्यासागर साह व पूर्व प्राचार्य राजबल्लभ हरिजन तथा शिक्षक मनिष कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । संस्थान के टीम द्वारा मुख्य अतिथि व सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र तथा एक आम का पौधा देकर सम्मानित किया गया। सखिरी महिला संस्थान बसंतपुर के द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाव के तौर तरीकों के संबंध में बताया गया।

बाढ़ सुरक्षा पर आधारित पोस्टर, पंपलेट और लेखन के माध्यम से बाढ़ से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। विकास के लिए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा अनवरत चलती रहेगी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव सह आपदा कोर्डिनेटर बालेश्वर राय ने कहा है कि जानकारी ही बाढ़ से बचाव है।

बाढ़ आपदा पूर्व की गई तैयारी एवं आपदा से बचाव की जानकारी से हम आपदा के प्रभाव को कम कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बाढ़ के समय अपने क्षेत्र में बहने वाली नदी के खतरनाक घाटों के किनारे पर न जाए और न ही अपने बच्चों को जाने दें। बच्चों को नदी, तालाब, तेज पानी के बहाव में स्नान करने से रोके। बहुत ही अति आवश्यक हो तो नदी किनारे जाएं, परंतु नदी में उतरते समय गहराई का ध्यान अवश्य रखें। जो व्यक्ति तैरना जानते हों वह अपनी धोती, साड़ी, रस्सी, लाइफ जैकेट की सहायता से डूबते हुए लोगों को बचाएं। लेकिन जो व्यक्ति ऐसा करना नहीं जानते हों, वह स्वयं पानी में नहीं जाएं और सहायता के लिए आसपास के लोगों को पुकारे। संस्थान के टीम द्वारा प्लास्टिक बोतल, सुखा नारियल, थर्मोकोल, पतीला, तसला, दो सौ लीटर ग्लैन, टायर,केला का पेड़ से फ्लडटीन डिवाइज तैयार कर कैसे लोगों को बचाया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान में संस्था के सदस्य पप्पू कुमार, अरूण कुमार रंजन, बृजकिशोर राय, नरेश राय, व शिक्षक मनिष कुमार पंडित, उपमुखिया अरूण सिंह, स्काउट राकेश कुमार, सौरभ कुमार, आकाश कुमार, सुरज कुमार गाइड, लाडली परवीन, कागल कुमारी, सबिता, रूखसार, मेनका, प्रीती आदि सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago