हाजीपुर(वैशाली)जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर अग्नीशमन विभाग के रथों को समाहरणालय परसिर से रवाना किया गया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री अरूण कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राघव दयाल,जिला अग्नीशमन पदाधिकारी,जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी की शुरूआत होते ही आगलगी की घटनाएँ जिला में बढ़ने लगती हैं जिसका पीड़ित परिवार पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ विशेष सावधानियों को अपनाकर आगलगी की घटनाओं को रोका जा सकता है एवं आगलगने पर उस पर शीघ्र काबू पाया जा सकता है।जिलाधिकारी ने कहा कि इसको लेकर जनजागरूकता जरूरी है और इसके तहत् आज इन रथों को हरी झण्डी दिखायी गयी है।
इस अवसर पर जिला अग्नीशमन पदाधिकारी ने बताया कि आज कुल तीन रथों को रवाना किया गया है जो वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंडों में जाकर जनजागरूकता बढ़ायेंगे। उन्होने कहा कि इन रथों पर एलईडी स्क्रीन लगी हुयी है जिसके माध्यम से आगलगी रोकने एवं इसके बचाव पर आधारित लघु फिल्म भी दिखायी जाएगी।इन रथों के साथ नुक्कड़नाटक दल भी रहेगा जिसके द्वारा जनहित में जीवंत कार्यक्रम प्रर्दशित किया जाएगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment