महाराजगंज(सीवान)रविवार को बिहार पुलिस सप्ताह के तहत महाराजगंज थाना में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन संवाद के तहत हमारी बात पुलिस के साथ कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों सहित शहर के व्यवसायी व शहरवासी मौजूद रहे। जन संवाद के दौरान अधिकांश व्यवसायियों व शहरवासियों ने कहा कि वर्तमान समय में व्यवसायियों के बीच पुलिस के प्रति भय का माहौल है। सामाजिक व्यक्ति या कोई संभ्रात व्यक्ति थाना आने से कतराते है। इसके लिए नियमित रूप से इस तरह के जन संवाद आयोजन करना होगा। जन संवाद में लोगों ने शहर के कोचिग संस्थानों वालों इलाकों में पूर्व की ही तरह स्कूल टाइम में पुलिस गश्ती कराने,शहर मे जगह-जगह जाम की समस्या से निजात दिलाने पर चर्चा की गई।चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित शहर के मुख्य स्थलों पर स्थाई रूप से पुलिस बलों की तैनाती करने की मांग की। जन संवाद में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,एसआई दिलीप कुमार ने बारी-बारी से लोगों के प्रश्नों का समुचित जवाब दिया। कहा कि जन संवाद का मुख्य उद्देश्य पब्लिक के साथ फ्रेंडली होना ही है। कार्यक्रम में मोहन कुमार पद्माकर,पवन कुमार गुप्ता,नागमणि सिंह कन्हैया राय, आलोक सिंह,हरिशंकर आशीष,ओम प्रकाश गुप्ता,विकास कुमार इंजीनियर प्रमोद रंजन सहित कई लोग मौजूद थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment