भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक नल जल के पंप ऑपरेटरों ने सोमवार को बीडीओ से मिलकर मांग पत्र सौंपा।दिए पत्र में पंप ऑपरेटरों ने बताया है कि 2018 से पंचायत में नल जल पंप ऑपरेटरों का नियोजन किया गया।जिसके उपरांत से लगातार अपने कर्त्तव्य का अनुपालन कर रहे है।लेकिन अभीतक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
जिसके कारण भुखमरी के कगार पर है।वही कुछ पंप ऑपरेटरों ने अपने निजी जमीन देकर पंप का संचालन हेतु टंकी एवं अन्य उपकरणों का उपयोग सरकार के द्वारा किया गया है।बिहार सरकार के कई कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जमीन का सर्किल रेट का चार गुणा अधिक मुआवजा देकर अधिग्रहण की गई।ऐसे में सरकार से रैयती जमीन का मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग किया है।
नल जल योजना के रखरखाव हेतु उपलब्ध कराई जाए ताकि नल जल का सफल संचालन हो सके।जमीनदाता को रखरखाव हेतु अनुरक्षक के नियोजन में प्राथमिकता दी जाए।तथा नया नल जल के कनेक्शन का कार्य अनुरक्षक के सर्वे ही कराने की मांग की है।मांग पत्र देने वालो में विनोद सिंह,राजेश्वर मिश्रा, नीरज कुमार, राजेन्द्र सिंह,बबन बैठा,लालवती देवी,सोनू कुमार सिंह,उमेश कुमार कुशवाहा सहित अन्य पंप ऑपरेटर शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment