Home

बोरिंग ध्वस्त होने से 156 घरों में शुद्ध पे जल की आपूर्ति बंद,उपभोक्ताओं में आक्रोश

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सहसराँव पंचायत के वार्ड संख्या एक में बीते एक माह से शुद्ध पे जल की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।जिसके कारण लोग दूषित पे जल पीने को मजबूर हो गए है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते एक माह से हर घर नल का शुद्ध पे जल आपूर्ति के लिए नल जल योजना के तहत बोरिंग कराए थे जो एक माह से ध्वस्त हो गया है।जिससे पानी चलाने पर गन्दा पानी निकल रहा है।गन्दे पानी अत्यधिक मात्रा में बालू निकल रही है।

जिससे वार्ड में शुद्ध पे जल की आपूर्ति ठप पड़ गया है।लोगों ने बताया कि शुद्ध पे जल की आपूर्ति को सुचारू रूप संचालित करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी से इसकी शिकायत किया गया है।लेकिन अबतक कोई सुनवाई नहीं हुआ है।बता के मुख्यमंत्री सात निश्चिय योजना के 1467135 रुपया खर्च शुद्ध पे जल की आपूर्ति के लिए निर्माण कराया गया था।जिससे वार्ड के 156 घरों में शुद्ध पे जल की आपूर्ति की जाती थी।ग्रामीण रामदत्त यादव,सजय यादव,पप्पू यादव,बीरेंद्र यादव,फुलेना यादव,नन्दकिशोर यादव,गौतम यादव,रामबालक यादव,नागेन्द्र कुमार, श्रीकांत यादव,रामविलास यादव,बनारसी यादव,शैलेश कुमार, बबन यादव,राजेश कुमार, टुनटुन यादव ने बताया कि जल नल के निर्माण में स्थानीय प्रतिनिधियों एक अधिकारियों के मिलीभगत से हुई लूट खसोट के कारण कारण निर्माण में मानक को दरकिनार करके घटिया सामग्री लगाए जाने से बार बार समस्या उतपन्न हो रही है।अधिकारियों को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

इस संबंध में वार्ड सदस्य सह उप मुखिया सहसराँव के बसंती देवी ने बताया कि पांच दिन पहले इसकी लिखित शिकायत की है।लेकिन अबतक कोई देखने तक नहीं आया है।

इस संबंध बीडीओ डॉ. कुंदन से बात करने पर बताया कि जांच कराई जाएगी।यदि बोरिंग ध्वस्त हुआ होगा तो पानी की आपूर्ति करने में समय लग सकता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago