Home

पूर्णिया बिहार:डगरुआ गांव में टीकाकरण के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान

नियत समय पर टीकाकरण कराना बेहद आवश्यक: एमओआईसी
पुनीत कार्यो में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय: बीएचएम
टीके की दूसरी डोज़ लेने के लिए किया जाता है जागरूक: धर्मेंद्र कुमार

पूर्णिया(बिहार)कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम जनवरी माह से चलाया जा रहा है। जिसको लेकर चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण कार्य को सफल बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया जाता उसको चुनौती के रूप लेकर पूरा किया जाता है। ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाए। इस अवसर पर डगरुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार,बीएचएम शिवेंद्र कुमार,बीवीएचए के फील्ड वर्कर धर्मेन्द्र कुमार,डाटा ऑपरेटर शहनवाज, डगरुआ वार्ड सदस्य अरविंद कुमार,गुड्डु कुमार, आशा,तालो देवी,ग्राम शक्ति की सदस्य रानी देवी, चादनी देवी,मुनि देवी,लिला देवी,एएनएम बेबी कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

नियत समय पर टीकाकरण कराना बेहद आवश्यक: एमओआईसी
डगरुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने डगरुआ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित गांव के सभी समुदायों के लोगों के बीच बिहार वोलेन्ट्री हेल्थ एसोसिएसन पटना एवं फूलटन इंडिया क्रेडिट कंपनी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है।

जिसमें स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहयोग किया गया। स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न समुदाय के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया है। जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित विभिन्न समुदाय की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को बताया गया कि टीकाकरण के बाद नियत समय पर टीके की दूसरी डोज़ लेना कभी भी नहीँ भूलना चाहिए। क्योंकि सुरक्षा के लिहाज़ से टीके की दोनों डोज़ लेना निहायत ही जरूरी होता है।

पुनीत कार्यो में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय: बीएचएम
डगरुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएचएम शिवेंद्र कुमार ने
बताया कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम के शुरुआती दौर से लेकर अभी तक आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलायी जा रही है। ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य को पूरा किया जा सकें। हालांकि टीकाकरण कार्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चला कर अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं जाने पर विशेष बल दिया जाता है। टीकाकरण जैसे पुनीत कार्य में सबसे ज़्यादा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर हर व्यक्ति का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का कार्य किया जाता है।
ताकि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से अपना एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखा जाए।

टीके की दूसरी डोज़ लेने के लिए किया जाता है जागरूक:
बिहार वोलेन्ट्री हेल्थ एसोसिएसन पूर्णिया इकाई के फ़ील्ड वर्कर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता है। ताकि समय पर सभी तरह के लाभार्थी अपनी पहली ,दूसरी डोज़ लेने के लिए सत्र स्थल पर जाएं। इसके साथ ही लोगों को सलाह भी दी जाती है कि अगर आपने टीके की दोनों डोज़ ले चुके हैं तो अपने करीबियों या संबंधियों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। बीवीएचए और आईएफसीसीएल द्वारा समुदाय के लोगों को विशेष रूप से अभियान चलाकर टीकाकृत किया जाता है। वैश्विक महामारी कोविड-19 टीकाकरण के प्रति लोगों को कैसे जागरूक किया जाए। उसको लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया की क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों को यह जानकारी देना है कि जिनके दूसरे डोज के 9 महीने गुजर चुके हैं वह अपने बुस्टर डोज का टीका नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर जरूर लगवा लें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago