Home

पूर्णिया बिहार:गोदभराई के दौरान महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया पोषण का महत्व

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल की विशेष जरूरत

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई:

मधेपुरा(बिहार)राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केद्रों पर सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन गत सोमवार किया गया। प्रत्येक माह के सात तारीख को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई की रस्म का आयोजन किया जाता है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो कबीर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने से न सिर्फ महिलाएं स्वस्थ रहती हैं,बल्कि गर्भस्थ बच्चे का भी सर्वांगीण विकास होता है। 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए। इससे उनका शारीरिक विकास होता और उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि भी होती है।

एलएस एवं आंगनबाड़ी सेविका ने बताया गोदभराई का उद्देश्य:
राष्ट्रीय पोषण मिशन की जिला समन्वयक,अंशु कुमारी ने बताया कि सोमवार को आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिकाओं ने ना सिर्फ गोदभराई के रस्म को पूरा किया बल्कि गर्भवती महिलाओं को इसके उद्देश्य को समझाती भी दिखीं। वे महिलाओं को बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल की विशेष जरूरत होती है। आंगनबाड़ी केंद्र पर लाभुकों को बताया कि गोदभराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है। माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए।

बेहतर पोषण एक स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक:
बेहतर पोषण एक स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक होने के साथ गर्भवती महिलाओं में मातृ मृत्यु दर में कमी भी लाता है। गर्भ के दौरान शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है।

इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटामिन,कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी मात्रा का होना जरूरी होता है। इसके लिए समेकित बाल विकास योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को मासिक पौष्टिक आहार वितरित किया जाता है। हरी साग-सब्जी,सतरंगी फल,दाल, सूखे मेवे एवं दूध के सेवन से आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति आसानी से की जा सकती है।

लाल चुनरी ओढाकर की गई गोदभराई:
गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढाकर एवं माथे पर लाल टीका लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रखंड क्षेत्र के सभी 139 आंगनबाड़ी केंद्र संख्या पर उत्सव पूर्वक गोद भराई का आयोजन हुआ। इसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवम् सहायिका शामिल हुईं।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago