Home

पूर्णिया डीएम ने जनजागरूकता सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनसंख्या नियंत्रित करने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की अहम जिम्मेदारी: डीएम

शहरी क्षेत्र के साथ सभी प्रखंडों में सारथी रथ के माध्यम से किया जा रहा है प्रचार प्रसार: सिविल सर्जन

पूर्णिया(बिहार)सारथी रथ के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार के स्थायी व अस्थायी विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से  सभी यूपीएचसी के लिए एक- एक सारथी रथ रवाना किया गया है। उक्त जानकारी डीएम कुंदन कुमार ने समाहरणालय परिसर से छः सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मौके पर बताया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, डीएमएनई आलोक कुमार, सिफार के धर्मेंद्र रस्तोगी, पीएसआई के जिला समन्वयक अयाज असरफी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

जनसंख्या नियंत्रित करने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की अहम जिम्मेदारी:डीएम
डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से परिवार की तरक्की के मार्ग में सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही परिवार की अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक व्यवस्था पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हम सभी छोटा परिवार रखकर ही अपने सपने को साकार कर सकते हैं। क्योंकि जितना छोटा परिवार होगा, उसमें उतनी ही ज़्यादा खुशियां और आगे बढ़ने का संभावना रहती है। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मियों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने-अपने क्षेत्र के निवासियों को परिवार नियोजन से संबंधित गहन जानकारी देते हुए इसके नियंत्रण के लिए भी प्रोत्साहित करें। इससे आने वाली पीढ़ियों की उचित देखभाल एवं सुलभ तरीके से परवरिश भी की जा सकती है। इसीलिए शादी के साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

शहरी क्षेत्र के अलावा सभी प्रखंडों में सारथी रथ के माध्यम से किया जा रहा है प्रचार प्रसार: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी के द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 04 से 26 सितंबर तक जिले में मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन किया गया है। इस अभियान की शत प्रतिशत सफ़लता के लिए जिलाधिकारी के दिशा निर्देश में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जनसंख्या वृद्धि दर को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर शहरी क्षेत्र के अलावा जिले के सभी प्रखंडों में सारथी रथ के माध्यम से जन जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी, माता स्थान, माधोपारा, गुलबबाग, पूर्णिया कोर्ट और सिटी के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्ड में आने वाले सामुदायिक भवन, सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, मंदिर, मस्ज़िद, चर्च और गुरुद्वारे सहित मलिन बस्ती और घुमंतू द्वारा बनाए गए रैन बसेरा के नज़दीक जाकर सारथी रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाना सुनिश्चित किया गया है। ताकि अधिक से अधिक परिवार नियोजन के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ सके।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago