डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग रहे अलर्ट: डीएम
शहरी व ग्रामीण इलाकों में डेंगू से बचाव और सुरक्षित रहने के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश:डीएम
शहरी क्षेत्र में जलजमाव और सफाई को लेकर दिया गया निर्देश:डीएम
डीएम के दिशा निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: सिविल सर्जन
पूर्णिया(बिहार)जिले में डेंगू के रोकथाम को लेकर एहतियातन के तौर पर डीएम कुंदन कुमार द्वारा समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित नगर निगम के प्रबंधक, नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीपीआरओ दिलीप सरकार, नगर निगम पूर्णिया के सिटी मैनेजर, नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
शहरी व ग्रामीण इलाकों में डेंगू से बचाव और सुरक्षित रहने के लिए दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश:डीएम
डीएम कुंदन कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि डेंगू के मामलों पर प्रभावी रूप से रोक लगाने को लेकर जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू जांच किट व इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है।उन्हें सभी शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में डेंगू से बचाव और सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।ताकि डेंगू को फैलने से रोका जा सके।डीएम ने यह भी कहा कि डेंगू प्रभावित गांवों में शत प्रतिशत फॉगिंग करानी सुनिश्चित की जानी चाहिए। शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण इलाकों में भी फॉगिंग करानी होगी। ताकि डेंगू के प्रसार पर आसानी से रोक लगायी जा सके।
शहरी क्षेत्र में जलजमाव और सफाई को लेकर दिया गया निर्देश:डीएम
जिले के सभी निजी नर्सिंग होम के संचालकों सहित निजी चिकित्सकों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष से भी अपने स्तर से सभी निजी चिकित्सकों से डेंगू मरीजों की ससमय सूचना देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। ताकि समय रहते मरीजों की हर संभव उपचार कर स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके।डीएम ने नगर निगम के प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र के चौक चौराहों पर फॉगिंग और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से डेंगू से बचाव को लेकर गहन प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए। शहरी क्षेत्र में जलजमाव की निकासी और सफाई कराने को लेकर निर्देश दिया गया।
डीएम के दिशा निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी ने समीक्षा के दौरान बताया कि जिले में फ़िलहाल 11 डेंगू के मरीजों की पहचान हुई है। वैसे डेंगू से निबटने के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में मच्छरदानी युक्त 10 बेड जबकि अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 5- 5 बेड को विशेष डेंगू वार्ड सुरक्षित बनाया गया हैं। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि डेंगू के खतरों को देखते हुए जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन और दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। क्योंकि डेंगू से संबंधित मामलों की समीक्षा, जागरूकता अभियान एवं फॉगिंग का अनुश्रवण प्रत्येक दिन स्वयं किया जा रहा हैं। जिसको लेकर प्रखंडवार डेंगू (एलाईजा) जांच और मरीजों के संबंध में जानकारी संग्रह कर राज्य मुख्यालय को ससमय उपलब्ध करायी जा रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment