Home

सात दिनों के भीतर कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए पूर्णिया के स्वास्थ्य डीपीएम

खुद के साथ पूरा परिवार हो गया था संक्रमित, जल्द स्वस्थ हो गए सभी:
सामान्य बुखार व सर्दी-खांसी हीं होता था संक्रमण के दौरान
होम आइसोलेशन के दौरान पूरी तरह से किया कोविड प्रोटोकॉल का पालन:
कोरोना टीका जल्द स्वस्थ होने में रहा मददगार: डीपीएम

पूर्णिया(बिहार)कोरोना संक्रमण फिर से लोगों को अपना का शिकार बना रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा सभी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और समय पर कोरोना का दोनों डोज टीका लगाने की अपील की जा रही है। दोनों डोज कोरोना टीका लगाने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है जो उन्हें संक्रमण से जल्द स्वस्थ होने में मददगार होता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा साबित हुआ। विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शामिल होने के कारण 04 जनवरी को ही डीपीएम के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आ गई थी। उसके साथ ही उनका पूरा परिवार भी संक्रमण का शिकार हो गया था। लेकिन दोनों डोज कोरोना टीका लगाने के कारण पूरा परिवार सात दिनों के भीतर ही संक्रमण से मुक्त हो गया। डीपीएम स्वास्थ्य ब्रजेश कुमार सिंह ने सभी लोगों से समय रहते दोनों डोज का टीका लगाकर संक्रमण से सुरक्षित रहने की अपील की है।

डीपीएम के साथ ही पूरा परिवार हो गया था संक्रमित:
डीपीएम स्वास्थ्य ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर को ही कुछ विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मुझे पटना जाना पड़ा था। वहाँ से आने के बाद पहले कुछ दिन मुझमें कोविड के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए लेकिन कुछ दिन बाद हल्की सर्दी-खांसी जैसी समस्या होने लगी जो ठंड के मौसम में सामान्यतः हो जाती है। इस दौरान पटना से आए हुए दूसरे जिले के मेरे सहायकों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी हुई। जिस कारण मैंने भी अपनी कोविड जांच करवा ली। जांच के बाद मुझे भी मेरा रिपोर्ट पॉजिटिव मिला। इसके तुरंत बाद मैंने खुद को आइसोलेट किया और मेरे परिवार के अन्य सदस्य जिसमें मेरी पत्नी व मेरा बेटा शामिल है उनकी भी जांच करवायी। उसका भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिला। लक्षण के रूप में मुझे गले में थोड़ी खराश और सर्दी की समस्या थी। जबकि मेरी पत्नी और बेटे को थोड़ा बुखार और खांसी आदि हो रही थी। इसके लिए सभी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाओं का सेवन किया। जिससे 4-5 दिनों के अंदर लक्षण ठीक हो गया। इसके बाद भी मैंने अपनी कोविड जांच करवायी जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आया। उसके बाद मैं पूरी कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः काम पर वापस आया। अभी मैं खुद को स्वस्थ्य महसूस कर रहा हूँ। परिवार के अन्य लोग भी स्वस्थ्य हैं।

होम आइसोलेशन के दौरान पूरी तरह से किया कोविड प्रोटोकॉल का पालन:
डीपीएम स्वास्थ्य ने बताया कि संक्रमित होने के बाद पूरे परिवार ने खुद को आइसोलेशन में रखा था। पूरी तरह कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन के दौरान सभी लोग अलग-अलग रहते थे। इस दौरान सभी लोग सामान्य खाना-पीना ही अपने-अपने कमरे में खाते थे। सभी लोग हर समय ग्लब्स का उपयोग करते थे। घर के अतिरिक्त सामानों को छूने से परहेज रखते थे। इससे संक्रमण के फैलने की संभावना कम हो गई और सभी लोग जल्द स्वस्थ्य हो सके।

कोरोना का टीका जल्द स्वस्थ्य होने में रहा मददगार:
डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण से जल्द स्वस्थ्य होने में कोरोना टीका का प्रमुख योगदान रहा। टीका आने से पहले भी मैं संक्रमण का शिकार हो गया था। उस दौरान ठीक होने में मुझे बहुत समय लग गया था। लेकिन इस बार मेरे घर में सभी लोगों का टीकाकृत होने के कारण हमें संक्रमण के दौरान ज्यादा समस्या नहीं हुई। जल्द स्वस्थ होने में भी मदद मिली। सभी लोगों को समय पर सरकार द्वारा लगवाए जा रहे टीका की दोनों डोज लगानी चाहिए। ताकि वे और उसका पूरा परिवार संक्रमण से सुरक्षित रह सके।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago