Home

विभागीय शिथिलता से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो रहा बे पटरी:कुशवाहा

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डी पी ओ स्थापना से मिल शिक्षको की समस्याओं से कराया अवगत

हाजीपुर(वैशाली)बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ (महासंघ गोप गुट) जिला शाखा वैशाली का एक शिष्टमंडल शिक्षकों के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, वैशाली से मिला। संघ के सदस्यों ने 15% वेतन वृद्धि में हुई त्रुटि का समाधान, वर्ष 2019 के माह जुलाई से सितंबर तक के डीए बकाया का भुगतान करने, नगर पंचायत/नगर परिषद के 8 किलोमीटर के परिधि में आने वाले विद्यालय को नियमानुसार आवास भत्ता देने,30 जून के पूर्व का सभी प्रकार के बकाया का भुगतान करने,15% वेतन वृद्धि के बकाया डी.ए एरियर का भुगतान,वेतन मद में राशि की उपलब्धता के बाद ही वेतन बाधित करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग एवं वेतन भुगतान स समय करने,दक्षता पास शिक्षकों के बकाया अंतर वेतन का भुगतान करने के साथ-साथ वर्ष 2018 में नियुक्त महुआ प्रखंड के 91 शिक्षकों एवं वर्ष 2019 में नियुक्त जंदाहा प्रखंड के 43 शिक्षकों के वेतन भुगतान की स्थिति से अवगत करने जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर वार्ता किया।

वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष उत्पल कांत ने सभी प्रकार के बकाया एरियर की मांग के साथ-साथ आवंटन रहने के बावजूद समय पर वेतन भुगतान में शिथिलता बरतने वाले कार्रवाई की मांग किया। वहीं संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने महुआ और जंदाहा के शिक्षकों को कई वर्षों से वेतन भुगतान न होने की स्थिति से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अविलंब वेतन भुगतान की मांग किया।

उन्होंने कहा कि तरह तरह की वेतन की समस्याओं से जूझते शिक्षक और उस पर विभाग का लगातार बढ़ता हुआ दबाव एवं विभागीय शिथिलता ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बे पटरी कर रहा है।आज के वार्ता कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राणा अभय कुमार, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार, राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष वकील राय, रूपेश कुमार, शंभू यादव, रामजी प्रसाद साह, योगेंद्र राय, मोहम्मद शाहनवाज अता, मोहम्मद शाकिर हुसैन,अरुण कुमार,संतोष कुमार के अलावा दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago