नई दिल्ली: लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) के कुलपति पद पर बद्री नारायण की नियुक्ति को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस संबंध में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखते हुए नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है।
सांसद श्री सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बद्री नारायण के विरुद्ध पहले ही राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) में मयंक यादव एवं विवेक राज द्वारा शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद एक सामाजिक न्याय विरोधी दृष्टिकोण रखने वाले व्यक्ति को TISS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का कुलपति नियुक्त किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यह नियुक्ति सामाजिक न्याय, समावेशिता और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है, और इससे उच्च शिक्षा में विश्वास कमजोर होगा।
इसके अतिरिक्त, सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर संसद में भी उचित माध्यम से प्रश्न उठाने की तैयारी की जा रही है।
श्री सिंह ने सरकार से मांग की है कि बद्री नारायण की नियुक्ति पर पुनर्विचार करते हुए, उच्च शिक्षा संस्थानों में सामाजिक न्याय एवं पारदर्शिता के मूल्यों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment