Home

बाल हृदय योजना के तहत रहमान को मिली धड़कनों की सौगात

  • बाल हृदय योजना का मिला लाभ

सहरसा(बिहार)सरकार द्वारा बच्चों की सुरक्षित एवं स्वस्थ्य भविष्य के लिये बाल हृदय योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों को इलाज की सुविधा दी जाती है। उनके इलाज में होने वाला सारा खर्च राज्य सरकार उठाती है। यह योजना उन माता-पिता के लिए वरदान साबित हुई जो आर्थिक तंगी के कारण हृदय में छेद के साथ जन्मे अपने बच्चों का समुचित इलाज करवाने में असक्षम हैं। इस योजना से हृदय रोगी बच्चों की मृत्यु दर में काफी कमी आयी है। साथ ही स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने में सरकार की एक अनूठी पहल के तौर पर उभरकर सामने आयी है। जिले में गरीब तबके से संबंध रखने वाले माता-पिता बाल हृदय से पीड़ित बच्चों की बीमारी का इलाज करवाने में असमर्थ होते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं रहती है कि वे अस्पताल जाकर अपने बच्चे का इलाज करवा पायें। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें कहीं और से भी आर्थिक सहायता नहीं मिल पाती है। इस कारण बाल हृदय रोग से पीड़ित बच्चे अक्सर मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। इस समस्या का सामाधान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बाल हृदय योजना की शुरुआत की गई थी।

आरबीएसके टीम का मिला भरपुर सहयोग:
सहरसा जिले के शहरी क्षेत्र वार्ड न0- 31 सहरसा बस्ती निवासी मो. इस्मतुल्लाह के बेटे मोहम्मद रहमान भी जन्म से हृदय रोग से पीड़ित था। इस्मतुल्लाह पान की दुकान चलाते हैं। अपने बेटे के इलाज के क्रम में जब वे राज्य की राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि उनका बच्चा जन्म से हृदय में छेद संबंधी रोग से ग्रसित है। जिसका इलाज काफी महंगा है। पटना से सहरसा लौटने पर उन्हें अखबार में प्रकाशित इस योजना के बारे में पता चला। जानकारी के बाद उन्होंने सदर अस्पताल सहरसा में संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों से इसके बारे में पता किया । सदर अस्पताल सहरसा द्वारा उनके बच्चे को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत पंजीकरण करते हुए सफल इलाज राज्य से बाहर अहमदाबाद (गुजरात) भेजकर करवाया गया।जिसका सारा खर्च सरकार द्वारा किया गया। आज उनका बच्चा बिलकुल स्वस्थ्य है। उसकी हृदय की धड़कने सामान्य हैं। इसके लिए इस्मतुल्लाह ने सरकार एवं जिले की आरबीएसके टीम से मिले भरपुर सहयोग के लिए उनको धन्यवाद दिया।

13 बच्चों को अबतक मिल चुका है लाभ
राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के जिला समन्वयक डा. संजय कुमार शर्मा ने बताया जिले से अबतक कुल 13 बाल हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल ऑपरेशन करवाया जा चुका है। सभी बच्चे बिलकुल स्वस्थ्य हैं। समय समय पर उनका चेकअप राज्य की राजधानी पटना में कुशल चिकित्सकों द्वारा की जाती है। यह योजना गरीब अभिभावकों के लिए वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अन्य कई गंभीर रोगों से ग्रसित बच्चों का सफल चिकित्सा करवाया जा चुका है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago