छपरा:जिला पदाधिकारी सारण के निर्देश पर मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। श्रम संसाधन विभाग की टीम ने सदर प्रखंड के मूसेपुर चौक, बिशनपुर बाजार और डोरीगंज बाजार में छापेमारी की। डोरीगंज बाजार के बाल गोपाल स्वीट्स, चार्ट कॉर्नर और बंगाली स्वीट्स में काम कर रहे चार बच्चों को मुक्त कराया गया।
इस कार्रवाई में सदर प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिषेक कुमार, गरखा के मुन्ना कुमार, परसा के अशोक कुमार, मकेर के प्रितपाल सिंह और डोरीगंज थाना की पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी दल-बल के साथ मौजूद रहीं। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति, सारण, छपरा के समक्ष सुपुर्द किया गया।
नियोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापेमारी की खबर से डोरीगंज, बिशनपुरा और मूसेपुर चौक के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को सख्त संदेश दिया गया कि बच्चों से काम न कराया जाए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment