पूर्णिया(बिहार)श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने शहर में बाल श्रम के खिलाफ सघन अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों और गैरेज में छापेमारी की गई। टीम का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमन प्रकाश ने किया।
अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शुभम प्रियदर्शा, आदित्य आकाश, आकाश कुमार, मो. सज्जाद, बचपन बचाओ प्रयास जैक सोसाइटी के सदस्य तीर्की और पुलिस बल शामिल रहे। छापेमारी के दौरान तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। सभी को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।
बाल श्रमिकों को काम पर रखने वाले दोषी नियोजकों में मो. समसाद, डायनेमो रिपेयर एफसीआई गोदाम, बेलोरी और अपना कॉफी शॉप एंड फास्ट फूड, जीरो माइल, गुलाबबाग के मालिक शामिल हैं। इनके खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून 1986 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। प्रति बाल श्रमिक 20,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। मुक्त कराए गए बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment