Home

कल होगा मलमलिया में रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय उच्च पथ 227 ए पर नव निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा उद्घाटन कर जनता के हवाले किया जायेगा। इस आयोजन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सांसद सिग्रीवाल ने बताया कि क्षेत्र के जनता के विशेष मांग पर मलमलिया जैसे अति व्यस्त चौक पर केंद्र सरकार द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि इस रेलवे ओवर ब्रिज मार्ग को जल्द शुरू कराने के लिए केंद्र सरकार से विशेष आग्रह किया था।उन्होंने बताया कि इस रेलवे ओवर ब्रिज मार्ग का कार्य वर्ष 2019 के मार्च माह में शुरू किया गया। जो अब बन कर पूरी तरह से तैयार हो गया है।ओवर ब्रिज कौड़ियां गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कौड़ियां बसंती से शुरू होकर मलमलिया चौक तक है।उन्होंने बताया कि इस रेलवे ओवर ब्रिज के बनने से लंबी दूरी की वाहनों को अब मलमलिया चौक पर जाम में फसने से निजात मिल जायेगा। इस रेलवे ओवर ब्रिज के बन कर तैयार होने तथा उद्घाटन होने की खबर से क्षेत्र के आसपास के लोगों में काफी खुशी है ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago