Home

रेल यात्री ध्यान दे!इन ट्रेनों का एक अक्तूबर से बदल जाएगा टाइम टेबल

बिहार(पतन)आगामी कुछ दिनों के अंदर पूर्व मध्य रेलवे ट्रेन के परिचालन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली 18 ट्रेनों का समय कुछ स्टेशनों पर बदलने का निर्णय लिया है।ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव की जानकारी देते हुए पूमरे के पीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि एक अक्टूबर से ट्रेनों की नई समय सारणी लागू की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से भागलपुर जाने वाली ट्रेनों को शामिल किया गया है।पूमरे के पीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि, ट्रेन नंबर 13236 दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस अब तक सुबह 4:50 बजे दानापुर से खुलती थी। अब यह 5:25 बजे खुलेगी। पटना में यह पहले 5:10 बजे पहुंचती थी और 5:15 बजे खुलती थी। अब पटना में यह 5:50 बजे पहुंचेगी और 5:55 बजे खुलेगी। 13402 दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस दानापुर से 4:25 की बजाय 4:20 बजे खुलेगी। पटना में यह ट्रेन 4:45 बजे की बजाय 4:40 बजे पहुंचेगी और 4:50 की जगह 4:45 बजे ही खुलेगी। 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस पटना से अब शाम 05:05 बजे की बजाय 5:00 बजे खुलेगी। 12350 नई दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस किउल में शाम 5:40 की जगह 4:55 बजे पहुंचेगी और 5:45 की जगह शाम पांच बजे खुलेगी।वहीं,18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस पूर्णिया से रात 2:05 बजे की जगह रात 1:25 बजे खुलेगी। पटना में अब यह दिन 9:50 बजे पहुंचेगी और दस बजे खुलेगी। गया में यह दोपहर 1:40 बजे की बजाय दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। दोपहर 12:50 बजे गया से खुलेगी।

13023 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस जयनगर से अब शाम 7:47 के बजाय शाम 6:35 बजे खुलेगी। 14004 नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस किउल में शाम 4:07 की बजाय शाम चार बजे पहुंचेगी और 4:12 बजे की बजाय 4:05 बजे खुलेगी।उसी तरह 03261 फतुहा-बक्सर पैसेंजर फतुहा में शाम पांच बजे की बजाय 4:20 बजे खुलेगी। 03268 पटना-किउल पैसेंजर पटना से रात 9:25 बजे की बजाय रात 09:05 बजे खुलेगी। 03612 सासाराम-पटना पैसेंजर पटना में दिन 11:30 बजे की बजाय 11:20 बजे पहुंचेगी। 03376 बक्सर-पटना पैसेंजर पटना में दिन 11:45 बजे की बजाय 11:40 बजे पहुंचेगी। 

उधर, रेलवे की ओर से जारी नई समय सारणी में पटना-रांची-पटना वंदे भारत, पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत, बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र इंटरसिटी को भी शामिल किया गया है। इससे पहले  टाटा-दानापुर का आरा तक विस्तार दिया गया था। धनबाद-डेहरी ओन सोन इंटरसिटी का विस्तार सासाराम तक हाल ही में किया गया है। 13331/ 13332 धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी, दानापुर-जयनगर-दानापुर एक्सप्रेस और राजेन्द्रनगर-सहरसा-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस का परिचालन छह दिन के बजाय सात दिन किया गया है। इन्हें भी नई समय सारणी में जगह दी गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

15 mins ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago