Home

प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 वीं तक के लिए अब ‘राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद‘ कार्य करेगी

शिक्षा राज्य मंत्री की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में हुई

बैठक में लिया गया विधिवत निर्णय

रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान)प्रदेश में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के समेकित विकास के लिए अब ‘राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद’कार्य करेगी। राजस्थान कौंसिल ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन एवं राजस्थान कौंसिल ऑफ सैकण्डरी एजुकेशन को एकीकृत करते हुए अब इनके स्थान पर ‘राजस्थान कौंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन‘ का गठन किया गया है।

शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां शासन सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इस पर विधिवत सहमति जताते हुए निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित मुख्य सचिव श्री राजीव स्वरूप ने बताया कि प्रदेश में अब प्री-प्राइमरी से उच्च माध्यमिक स्कूल शिक्षा के लिये अब एक ही संस्था कार्य करेगी।

श्री डोटासरा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी की गयी एकीकृत स्कूल शिक्षा योजना के क्रम में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद् को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद में एकीकृत करने के प्रस्ताव को विधिवत अनुमोदित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी के अंतर्गत अब परिषद के वर्तमान विधान में संशोधन कर उसके स्थान पर भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रस्तावित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद का विधान अंगीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों परिषदों के उद्देश्यों एवं गतिविधियों को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद में समाहित किया गया है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री राजीव स्वरूप, स्कूल शिक्षा विभाग की शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल, शासन सचिव, जनजातीय विकास विभाग श्रीमती गायत्री राठौड़, राज्य परियोजना निदेशक श्री बी. एल. मीणा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago