torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack जिले में दूसरा स्थान लाने वाले छात्र के घर पहुच राजीव कुमार उर्फ गांधी ने किया सम्मानित - गौरी किरण
Homeदेशबिहारराजनीति

जिले में दूसरा स्थान लाने वाले छात्र के घर पहुच राजीव कुमार उर्फ गांधी ने किया सम्मानित

भगवानपुर हाट(सीवान)मैट्रिक की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान लाने वाले छात्र को राष्ट्रीय सहयोग पार्टी के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व युवा नेता राजीव कुमार उर्फ गांधीजी ने शुक्रवार की सुबह इंद्र सिंह उच्च विद्यालय हिलसर के छात्र प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पंचायत के मच्छगरा दुबे टोला के पवन दुबे के पुत्र अंशु कुमार के घर पहुंच उसे मिठाई खिलाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने विभिन्न जगहों पर जाकर सफल छात्र एवं छात्राओं को को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए। उन्होंने कहा कि अंशु ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव, स्कूल,पंचायत, प्रखंड व जिले का नाम रोशन किया। इस मौके पर आशुतोष कुमार पांडे पंकज कुमार दुबे सुदामा राम शत्रुघ्न यादव अन्य लोग उपस्थित थेl