दिल्ली:राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने नए मंत्री के नाम का घोषण आज कर दिया है।आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजेंद्र पाल गौतम के स्थान पर राज कुमार आनंद को मंत्री बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने आनंद के नाम की सिफारिश का पत्र लेफ्टिनेंट राज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दिया है।
नए मंत्री राजकुमार भी जाटव समाज से आते हैं। राजेन्द्र पाल गौतम भी जाटव समाज से थे। राजकुमार आनंद की पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं। उनकी जगह ही 2019 विधानसभा चुनाव में राजकुमार को टिकट मिला था। 2020 में राज कुमार आनंद की ओर से दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 78 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 325, 323, 427 और 34 के तहत केस भी दर्ज है।केजरीवाल ने राजेन्द्र पाल गौतम की जगह अब राजकुमार आनंद को मंत्री बनाया है। बता दें कि पिछले दिनों राजेंद्र पाल गौतम को शपथ विवाद के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। बौद्ध दीक्षा के दौरान दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को राम-कृष्ण समेत हिंदू देवी-देवताओं को भगवान ना मानने और उनकी पूजा ना करने की शपथ दिलाई गई थी। बीजेपी ने इसका वीडियो जारी करते हुए आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया था। उनके इस्तीफे के बाद अब उनका मंत्रालय अब राज कुमार आनंद संभालेंगे।
राजेंद्र पाल के पास समाज कल्याण मंत्रालय के अलावा एससी एसटी, महिला और बाल विकास, सहकारी समितियां और गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी थी। मंत्री बनने पर राज कुमार को ये सभी विभाग मिल गया है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment