Categories: Home

रैली व गोष्ठी से ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन के उपायों के प्रति किया जा रहा जागरूक

सभी एचडब्ल्यूसी में कैंप आयोजित कर परिवार नियोजन से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने का होगा प्रयास

अररिया(बिहार)परिवार नियोजन के उपायों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ जहां लगातार क्षेत्र भ्रमण में जुटा है तो वहीं दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रैली निकाल कर व गोष्ठी आयोजित कर स्थानीय महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम में केयर इंडिया का समुचित सहयोग प्राप्त हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम में क्षेत्र की आशा, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जिले में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन दो चरणों में किया गया।14 से 20 जनवरी तक संचालित अभियान के प्रथम चरण में दंपत्ति संपर्क सप्ताह का आयोजन किया गया।21 से 31 जनवरी के बीच परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का संचालन किया गया।इसके इतर परिवार नियोजन उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 31 मार्च तक विशेष अभियान संचालित किये जाने की जानकारी है।इसी क्रम में अररिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को गोष्ठी व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

बच्चों में अंतर रखने के उपायों को दिया जा रहा बढ़ावा:
जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।इस संबंध में केयर के एफटीपी अय्यैज असरफी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न स्थायी व अस्थायी सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने व इन उपायों को अमल में लाने के लिये प्रेरित किये जाने की जरूरत है।इसे लेकर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। इसके तहत जागरूकता रथ के माध्यम से व ग्रामीण स्तर पर गोष्ठी, रैली सहित अन्य तरह के आयोजन किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पहली बार मां बनने वाली महिलाएं, एक बच्चे या अधिक से अधिक दो बच्चों वाली माताओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।ताकि उन्हें इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करा कर इसके उपयोग के लिये प्रेरित किया जा सके।
सभी एचडब्ल्यूसी में होंगे विशेष कैंप आयोजित:

केयर की डीटीएल पर्णा चक्रवती ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से केयर के सहयोग से आगामी मार्च महीने के अंत तक विशेष कम्युनिकेशन कैंपेन का संचालन किया जा रहा है।बुधवार व शुक्रवार को आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी साइट पर योग्य दंपतियों की काउंसिलिंग की जा रही है।इतना ही नहीं फरवरी से मार्च महीने के बीच जिले के सभी एचडब्ल्यूसी में कैंप आयोजित कर अंतरा, छाया, कॉपर टी सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने का विशेष प्रयास किया जायेगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago