Home

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर रैली, गूंजे जयकारे

भगवानपुर हाट(सीवान)माघर गांव में विकास मित्र विजय राम के घर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती केक काटकर मनाई गई। लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जयघोष से आसमान गूंज उठा—बाबा साहेब अमर रहें।

इसके बाद जिला पार्षद बबीता देवी और युवा संत नागमणि ने जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली माघर गांव से शुरू होकर सरसैया, हसनपुरा, सुल्तानपुर, मराछि, बाइस कट्टा, माघर बाजार, बिलासपुर, सोंधानी होते हुए भगवानपुर पहुंची।

रैली में शामिल युवाओं ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहेब अमर रहेगा” जैसे नारे लगाए। माइक से बाबा साहेब के कार्यों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के आयोजन में विशाल राव, नागेंद्र कुमार राम, सत्येंद्र राव, बिट्टू पासवान, पंकज कुमार राव, अर्जुन कुमार राव, धनंजय राव, राकेश कुमार राव, विशाल राव शामिल रहे। मौके पर मोमेंद्र कुमार यादव, बाबूलाल मांझी, मुन्ना कुमार राम, सरोज कुमार सुमन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago