Home

संतुलित आहार से कुपोषण मुक्त समाज की ओर रैली

गोपालगंज:पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत बुधवार को समाहरणालय परिसर से रैली निकाली गई। जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच और उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। दोनों अधिकारियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ‘स्वस्थ भोजन संकल्प’ की शपथ भी दिलाई।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के लिए संतुलित और विविधता पूर्ण आहार जरूरी है। मोटे अनाज जैसे बाजरा, ज्वार और महुआ से बने व्यंजन को रोजाना के भोजन में शामिल करना चाहिए। स्थानीय और मौसमी फल-सब्जियों का अधिकतम उपयोग करें। नमक, वसा और चीनी का सीमित सेवन करें। बाजार के बजाय घर का बना ताजा और पोषक भोजन खाएं। नवजात शिशुओं को छह माह तक केवल मां का दूध दें। उसके बाद पूरक आहार शुरू करें। बच्चों को खुले मैदान में खेलने के लिए प्रेरित करें। रोजाना व्यायाम, योग या सुबह की सैर को दिनचर्या में शामिल करें।

उन्होंने कहा कि हम खुद स्वस्थ आदतें अपनाएं और परिवार व समाज को भी इसके लिए जागरूक करें। पोषण समृद्ध समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी है।

इस मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सीमा कुमारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी (बरौली), रेखा कुमारी (सिधवलिया), आशा किरण (कुचायकोट), शुभम सिंह (उचकागांव) सहित कई महिला पर्यवेक्षिका और आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहीं।

पोषण अभियान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत बच्चों में अल्पवजन, नाटापन और दुबलेपन की दर में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत हर साल बच्चों के कुपोषण दर में 2 प्रतिशत और किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया दर में 3 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य है।

पोषण पखवाड़ा 8 से 22 अप्रैल तक चल रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर कई गतिविधियां हो रही हैं। इनमें जीवन के पहले 1000 दिनों पर विशेष ध्यान, पोषण ट्रैकर पर स्वपंजीकरण, कुपोषण प्रबंधन, मोटापे से बचाव के लिए जागरूकता और मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देना शामिल है।

हर महीने की 7 तारीख को गोदभराई और 19 तारीख को अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए जाते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago