Home

कार्यकर्ता से मिल चुनावी हालात से रूबरू हुए रामा सिंह

मीडिया वार्ता में कहा पार्टी का आदेश सर आंखो पर

राजद व अन्य पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता हुए शरीक

हजरत जन्दाहा(वैशाली)लोकतंत्र की धरती वैशाली लोकसभा के पूर्व सांसद सह महनार विधानसभा के पूर्व विधायक रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह महनार विधानसभा से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं।कोरोना महामारी से जूझते बिहार में चुनाव की तैयारी भी जोरों पर है।चुनाव आयोग की हरी झंडी के इंतज़ार में सभी पार्टी है मगर एक कदम आगे नेताजी हैं।बिहार में जारी लाॅकडाउन के बावजूद नेताजी मजमा लगा रहे हैं।इसी दौरान बाज़ार के वाया नदी पुल के बगल में स्थित समाजसेवी मोहम्मद आफताब के आवास पर महनार विधानसभा के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए रामा सिंह।कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे रामा सिंह ने मीडिया वार्ता में कहा कि पार्टी जो आदेश करेगी वह सर आंखो पर होगा।महनार विधानसभा से टिकट मिलने के सवाल पर कहा कि आलाकमान से बात हुई है और वह जो फैसला करेंगे वह मानेंगे।उन्होंने कहा कि मैं जिस पार्टी में रहा हूं वहां सिपाही बन कर पार्टी का काम किया हूँ और पार्टी अभी जो आदेश करेगी उसे मानूंगा।राजद पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि आलाकमान जब तारीख तय करेंगे आप लोगों को सूचित कर दूंगा।इससे पूर्व वह यहां के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता से मुलाकात की और चुनावी हालात से रूबरू हुए।मौके पर समाजसेवी मोहम्मद आफताब,कुन्दन साह,मोहम्मद फिरोज,संजय सिंह,प्रभात कुमार, मोहम्मद जमशेद आलम,मोहम्मद इरशाद,अशोक सिंह,राजीव कुमार सिंह,मुनचुन साह,रमेश राय मुखिया,मनीष कुमार,हजरत जन्दाहा पंचायत के मुखिया सत्यनारायण चौधरी,सरपंच गामा सिंह,पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र कुमार,लालू,रवि कुमार मोनू,बालदेव राय,मोहम्मद जमाल,हाजी मोहम्मद शफीक,सेक्रेटरी मोहम्मद हारून,मोहम्मद रेयाजुद्दीन,मजहर आसिफ,महमूद आलम इदरीसी,मोहम्मद ताजुद्दीन,मोहम्मद जफरील,मोहम्मद रहमतुल्लाह,मोहम्मद इम्तियाज अहमद,मोहम्मद नावेद,महेश गुप्ता,पंकज कुमार,नीरज कुमार,दीनानाथ चौधरी,मोहम्मद नूर आलम,मोहम्मद तनवीर समी,मोहम्मद आसिफ अता,मोहम्मद मुख्तार,मोहम्मद नसीम,अरविंद राय,बैजू सिंह,मोहम्मद जावेद,मोहम्मद महमूद,हाफिज मोहम्मद शहाबुद्दीन,मोहम्मद शकील,मोहम्मद इस्राइल,अब्दुल जलील,अब्दुल सत्तार आदि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
रिपोर्ट व फोटो मोहम्मद शाहनवाज अता

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago