Home

बिरनी में चला रेंजर का जेसीबी, तीन आरा मशीन को किया ध्वस्त

गिरिडीह(झारखंड)बिरनी प्रखंड के सिमराढाब, पलौंजिया और गुडीटांड़ में सोमवार को रेंजर सुरेश रजक के नेतृत्व में तीन अवैध आरा मशीन को ध्वस्त किया गया। छापामारी की कार्रवाई की भनक मिलते हीं क्षेत्र के कई आरा मशीन संचालक अपने अपने सामानों को हटाने में सफल रहे। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने पूरे टीम के साथ धावा बोलकर तीन अवैध आरा मशीन को जब्त करने की कार्रवाई की। छापेमारी दस्ता के साथ वन विभाग ने जेसीबी, ट्रैक्टर आदि उपकरणों के साथ सभी अवैध आरा मिल के मशीन तथा उपकरणों को जब्त कर साथ ले गई। जानकारी के अनुसार सिमराढाब के बद्री राणा, पलौंजिया के शिव कुमार राणा एवं गुड़ीटांड़ के रंजीत राणा के यहां से आरा मशीन सहित लाखों की लकड़ियों के ले जाने की सूचना है। इस संदर्भ में रेंजर सुरेश रजक ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे आरा मिलो पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कहा विशेष सूत्रों के माध्यम से क्षेत्र में अवैध आरा मशीन चलने की सूचना आ रही थी इस वजह से टीम गठित कर कारवाही की गई है। आगे भी इस तरह की कारवाही जारी रहेगा। वहीं सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा ने बताया कि बड़ई समाज का रोजी रोजगार लकड़ी का ही काम है यदि वह यह नहीं करेगा तो क्या करे। अधिकारियों को यदि करवाई ही करनी है तो सभी पर करवाई होनी चाहिए भेद भाव क्यों । सोमवार को सुबह से ही दल बल के साथ वन विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई आरंभ की जिससे आरा मशीन संचालकों में अफरा तफरी मच गई। जेसीबी लगाकर आरा मशीन को उखाड़ने की कार्रवाई की गई इस दौरान संचालकों ने विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण उनकी एक न चली। वहीं दूसरी ओर रेंजर की करवाई पर सवाल खड़ा करते हुए लोगों ने कहा कि जहां से पैसा पहुंचता है वहां करवाई नहीं हुई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago

पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के छपरा की दो बेटियां हुई शामिल

छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…

4 weeks ago