भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के हुलेसडा गांव में संघ के स्वयंसेवकों ने गुरु पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई से लेकर रंगोली बनाने में बाल स्वयंसेवकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बौद्धिक कर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सारण विभाग कार्यवाह प्रभात रंजन ने गुरु पूजन में भगवा ध्वज की महत्ता को विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर आज तक के परिपेक्ष्य में संघ की भूमिका को बताया।
अनेकों स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के सामने अपना गुर दक्षिणा श्रद्धा और निष्ठा के साथ भेट किया। सामूहिक गीत और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव,विनय शंकर सिन्हा,विजय बहादुर आजाद,सूरज वर्मा,मुरारीशरण वर्मा,कंचन बिहारी वर्मा,विश्वनाथ पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद,आलोक वर्मा अरनव, स्वस्तिक ,अभिनव, विपुल कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment