भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के हिलसर एकावन टोला में नव नियुक्त अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुर्तुजा अली कैसर के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें महाराजगंज के पूर्व विधायक हेम नरायन साह,विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सेतु शामिल हुए।छात्र जेडीयू के युवा नेता दरवेश आलम ने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुर्तुजा अली कैसर का फुल माला एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।वहीं अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुर्तुजा अली कैसर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा करता हूं।
जिन्होने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।मैं अपने आयोग के माध्यम से अल्पसंख्यको के लिए बिहार सरकार द्वारा जो योजना चलाई जा रही है उसको धरातल पर उतारने का काम करूंगा,नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यको को इंसाफ दिलाया है।पुरे देश की नजर श्री नीतीश कुमार की ओर है। इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े नेता के रूप में नीतीश कुमार उभरे हैं।मौके पर जदयू के लक्षन देव पटेल, जिला पार्षद फजले अली, सरपंच समीउल्लाह अंसारी, संदेश महतो,टुनटुन प्रसाद,प्रशांत बजरंगी,ज़फ़र अली,साहेब हुसैन,फैजान सरकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment