Home

जेपीयू के 11 बीएड कालेजों की मान्यता खतरे में,कुलसचिव ने किया नोटिस

सारण(बिहार)जयप्रकाश विश्विद्यालय छपरा के अंतर्गत आने वाले छपरा सीवान और गोपालगंज के 11 बीएड कालेजों की मान्यता खतरे में है। इन कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की भी परेशानी बढ़ सकती हैं क्योंकि कॉलेज की सूचना गूगल मीट में भरकर शिक्षा विभाग को नहीं भेजना कॉलेज प्रशासन को महंगा पड़ने वाला है। छात्र मुश्किल में पड़ सकते हैं।इस संबंध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) रणजीत कुमार ने छपरा जिले के चार,सीवान जिले के छह एवं गोपालगंज जिले के एक बीएड कॉलेज के प्राचार्य से नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है।

कुलसचिव द्वारा बीएड कॉलेज के प्राचार्य को भेजे स्पष्टीकरण में पूछा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग, पटना के निदेशक के पत्रांक(15/एम1-265/2023-4292 ) दिनांक 24 नवंबर 23 के द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार आपके कॉलेज के द्वारा चार नवंबर के लिए गुगल शीट में वांछित सूचना नहीं भरा गया है।उसके कारण शिक्षा विभाग से आपके कॉलेज की संबद्धता रद्द करने की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अतः पत्र निर्गत होने की तिथि से दो दिनों के अन्दर अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी (कुलसचिव) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें कि क्यों नहीं आपके कॉलेज की संबद्धता रद्द करने की कार्रवाई की जाय।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago