भाषण प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
छपरा: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सारण की युवा इकाई युथ रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा युवा दिवस समारोह अमनौर प्रखंड के जोगनी परसा मध्य विद्यालय में मनाया गया।युवा दिवस के अवसर पे रेड क्रॉस युवा ईकाई के द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भाषण प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में संपन्न हुआ।जिसमे सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तथा जूनियर वर्ग कक्षा 6 से कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने भाग लिया।भाषण प्रतियोगिता का विषय वैश्विक सद्भाव के लिए युवा, संस्कृति और सीमाओं के पार शांति, सहिष्णुता और समझ को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका था।
युवा ईकाई के प्रभारी भुनेश्वर कुमार ने बताया कि सीनियर वर्ग में मधु कुमारी प्रथम, मुस्कान कुमारी द्वितीय एवम छोटी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वही जूनियर वर्ग में आसिफ अंसारी प्रथम,मुस्कान खातून द्वितीय तथा दीपक कुमार तृतीय स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता के बाद रेड क्रॉस सोसाइटी की युवा ईकाई के द्वारा विधालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।तथा विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों से लगाए गए पौधों को सुरक्षा देने और नियमित रूप से पानी देने का प्रतिज्ञा दिलाई गई।युवा प्रणव एवम विद्यालय के शिक्षक कामेश्वर सत्यार्थी, सोहल अख्तर,साजिया और ज्योति कुमारी महजूद रही।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment