महाराजगंज सीवान अनुमंडल मुख्यालय विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा की बिक्री कर रहे दुकानदारों पर छापेमारी से गुटका व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। राज्य में सार्वजनिक स्थान अस्पताल और स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर लगी रोक के आदेश के अनुपालन के क्रम में बीडीओ नन्दकिशोर साह एवं एएसआई संजय कुमार सिंह के द्वारा विशेष जांच अभियान शहर में चलाया गया। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे लोगों को सख्ती की गई साथ ही जुर्माना भी वसूल किया गया।
अधिकारियों की टीम सार्वजनिक स्थल पर गुटखा पान मसाला की बिक्री और उनका सेवन करने वाले लोगों की जांच पड़ताल करने से शहर के गुटका व्यवसायी और सेवन करने वालों में अफरा- तफरी का माहौल रहा। शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर यह औचक निरीक्षण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बुराई से दूर किया जा सके।
किसी भी विद्यालय और अस्पताल से सौ मीटर की दूरी के अंदर किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ की बिक्री और प्रयोग पर प्रतिबंध है और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment