Home

निःशुल्क सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 11मार्च को होगा सामूहिक विवाह का आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज के सभागार कॉलेज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेस निःशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना की जानकरी दी। उन्होंने बताया की साईं बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट के माध्यम से आगामी 11 मार्च 2026 को सामूहिक निःशुल्क विवाह योजना कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा। जिसमे कम से कम पांच जोड़ा तथा अधिकतम 11 जोड़ा की शादी कराई जाएगी। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सुघरी स्थित निजी विवाह भवन में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने ने बताया की लड़की पक्ष के द्वारा अपने मन के मुताबित वर खोजना होगा। इसके बाद वे साईं बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट के कार्यलय राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावे अपने पंचायत के प्रतिनिधि के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन के लिए फर्म उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया की शादी के दिन का सभी तरह का खर्च का निर्वाहन ट्रस्ट वाहन करेगा। उन्होंने बताया की नि:शुल्क विवाह कार्यक्रम में किसी धर्म /सामुदायिक /क्षेत्र का बंधन नहीं हैं। किसी भी सामुदायिक या क्षेत्र के लोग इसमें शामिल हों सकते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago