Home

हकेवि में चार वर्षीय बीए बी.एड पाठ्यक्रम में पंजीकरण अब

25 जुलाई तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के शिक्षक शिक्षा विभाग में उपलब्ध चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बी.एड पाठ्यक्रम में अब 25 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है।

आवेदक नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) -2023 के अंतर्गत इस कोर्स में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद कहा कि अवश्य ही इस राहत का लाभ आवेदन के इच्छुक विद्यार्थी उठायेंगे।
शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सारिका शर्मा ने बताया कि बीए बी.एड पाठ्यक्रम के अतंर्गत आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कुल 50 सीटें उपलब्ध है जिसमें दाखिल के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है।

आवेदन जोकि शिक्षण के क्षेत्र में रूचि रखते है और इसमें आगे बढ़ने के इच्छुक है वो इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अब आगामी 25 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में आकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन व दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक https://ncet.samarth.ac.in/ पर लॉगइन कर सकते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago