Home

बाल संरक्षण संस्थानों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच शुरू

मोतिहारी(बिहार)जिले में पहली बार बाल देखरेख संस्थानों में स्वास्थ्य जांच की शुरुआत हुई। बालिका गृह विशिष्ट दत्तक संस्थान बरियारपुर मोतिहारी में गुरुवार को बच्चियों की जांच राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों ने की। इस दौरान सदर एसडीएम श्वेता भारती और सिविल सर्जन डॉ. रविभूषण श्रीवास्तव मौजूद रहे। एसडीएम ने बालिका गृह का निरीक्षण किया। बच्चियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सिविल सर्जन ने बताया कि मोतिहारी में बालिका गृह की स्थापना अप्रैल 2018 में हुई थी। यहां दो मंजिला भवन में 100 बच्चियां रह रही हैं। समाज कल्याण सह-उपाध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश पर जिले के सभी बाल देखरेख संस्थानों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच होगी। इसी के तहत गुरुवार को बालिका गृह और विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रहे बच्चों की जांच की गई।

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जीडी तिवारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिहारी सदर के दोनों चलंत चिकित्सा दलों को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य जांच 20 मार्च, 20 मई, 21 जुलाई, 19 सितंबर और 20 नवंबर को सुबह 10 बजे होगी। पर्यवेक्षण गृह और बाल गृह (बालक) में जांच 21 अप्रैल, 20 जून, 11 अक्टूबर और 19 दिसंबर को होगी।

आरबीएसके डीसी डॉ. शशि मिश्रा ने बताया कि बालिका गृह और दत्तक संस्थान में कुल 106 बच्चों की जांच हुई। इनमें 2 सेरेब्रल पाल्सी, 1 हाइड्रोसेफलस, 1 न्यूरोमस्क्युलर, 50 स्किन डिजीज और 9 अनीमिया से ग्रसित पाए गए।

इस मौके पर एसडीएम श्वेता भारती, सिविल सर्जन डॉ. रविभूषण श्रीवास्तव, बाल संरक्षण पदाधिकारी अक्षय कुमार, एसीएमओ डॉ. जीडी तिवारी, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राहुल राज, आरबीएसके जिला समन्वयक डॉ. शशि मिश्रा, डॉ. शिल्की सलोनी, डॉ. खालिद अख्तर, शकील अनवर, जौवाद हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago