Home

पूर्व प्रचार्य डॉ.विनोद कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए

सारण(बिहार)नंद लाल सिंह महाविद्यालय, जैतपुर-दाउदपुर के पूर्व प्राचार्य हिंदी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान समाजवादी चिंतक डॉ विनोद कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज उन्हें महाविद्यालय के परिसर में श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर आयोजित पुण्य स्मरण समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र महाविद्यालय, छपरा के पूर्व प्राचार्य और वयोवृद्ध शिक्षक नेता डॉ. डी.पी. सिन्हा ने किया। सर्वप्रथम डॉ विनोद बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, तत्पश्चात समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि बिनोद बाबू के जीवन के आदर्शों से हमें प्रेरणा लेते हुए बिहार के शैक्षणिक जगत मैं आयी कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नई पीढ़ी से आग्रह किया कि वह समतामूलक ज्ञान पर आधारित समाज के निर्माण के लिए डॉ. विनोद कुमार सिंह के जीवन दर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें। इस अवसर पर विनोद बाबू के सहयोगी डॉ परमेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, बैजनाथ सिंह, रामेश्वर सिंह, पूर्व कुलसचिव डॉ विजय प्रताप कुमार तथा डॉ. तपस्वी कुमार सिंह ने भी अपने उद्गार प्रकट किया।

प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के. पी. श्रीवास्तव ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में महाविद्यालय इस तरह के और भी आयोजन करता रहेगा। आज की स्मृति सभा में विशिष्ट वक्ता के रूप में बोलते हुए जेपी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ रवि प्रकाश बबलू ने कहा कि डॉ विनोद कुमार सिंह सिर्फ मेरे पथ-प्रदर्शक ही नहीं मेरे वैचारिक और आध्यात्मिक गुरु भी थे, उन्होंने उनके बताए रास्ते पर चलने का भरसक प्रयास करूंगा। स्मृति सभा को उपर्युक्त लोगों के अलावा डॉ.लाल बाबू यादव, प्रो शुक्ला सिंह, उनकी पत्नी श्रीमती उर्वीजा सिंह,जितेंद्र सिंह, प्रो के. के. द्विवेदी, प्राचार्या डॉ. रुकसाना खातून, कॉमरेड अरुण सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सूर्य देव प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, सिद्धेश्वर सिंह, ओमजी, प्राचार्य अरुण कुमार, रामविलास कुंवर, ओमप्रकाश सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार को व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आफ़ताब आलम ने किया जबकि सभा का संचालन डॉ. दिनेश पाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राकेश कुमार, डॉ. अमृत प्रजापति, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. रूबी चंद्रा सहित, राजीव, संजय, आलोक, चारु, राजकुमार तमाम शिक्षक और बुद्धिजीवी गण आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत डॉ विनोद कुमार समाजवादी अध्ययन केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया गय और उनके सम्मान में अभिनंदन ग्रंथ निकालने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago