Home

यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के प्रतिनिधि करेंगे हरियाणा केंद्रीय विश्विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में उपलब्ध आपसी साझेदारी की संभावनाओं पर होगा विमर्श

महेंद्रगढ़:यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न,आस्ट्रेलिया के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ हॉयर एजुकेशन के प्रतिनिधि गुरुवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुँच रहे हैं। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य दोनों ही संस्थानों के बीच आपसी साझेदारी के साथ अध्ययन-अध्यापन व शोध के स्तर पर उपलब्ध संभावनाओं को मूर्त रूप देना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि तीन सदस्यों का यह प्रतिनिधि मंडल विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों के आधार पर आपसी सहयोग हेतु संभावनाएं तलाशेगा,जिसमें ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन यूनिवर्सिटी टीचिंग प्रोग्राम प्रमुख रूप से शामिल है। विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के अधिष्ठाता प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य शिक्षा मंत्रालय की ओर से विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्तर पर देश-विदेश के शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी की दिशा में प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि तीन सदस्यों वाले इस दल में डॉ. ट्रैसी रयान, निदेशक प्रो. सोफी अरकौडिस तथा उप निदेशक प्रो. ची बैक शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विश्वविद्यालय शिक्षकों,विद्यार्थियों के स्तर पर यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के साथ आपसी साझेदारी का मार्ग प्रशस्त होगा। एक दिवसीय इस यात्रा में यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के प्रतिनिधि विश्वविद्यालय के भ्रमण के दौरान विशेष रूप से शिक्षक शिक्षा पीठ का दौरा करेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago