भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के मघरी में एसएच 73 पर स्थित राजेंद्र किशोरी रेजिडेंशियल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश रंजन ने ध्वजारोहण किया तथा वहां उपस्थित शिक्षकों तथा शिक्षेत्तर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आने वाले दिनों की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि अभी एक मुश्किल समय है। जिसमें छात्रों को विद्यालय में आना मना है। इस अवसर पर विभिन्न कक्षा तथा सदन के छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। अतः मेरी शुभकामनाएं उन सबों के साथ है।
यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से कोविड के नियमों के अधीन किया गया। विद्यालय परिसर में कोविड नियमों का पालन पूर्ण रूप से किया जा रहा है। शिक्षक तथा शिक्षिकाएं विद्यालय परिसर से नियमित ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन करते हैं जिसमें शत -प्रतिशत छात्र भाग लेते हैं।
इस विपरीत समय में शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों का उत्साह देखते बनता था। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया । तथा उपस्थित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कोविड को ध्यान में रखते हुए पूर्व नियोजित वार्षिकोत्सव को स्थगित कर दिया गया है तथा मार्च के अंत में एक तिथि निर्धारित की जाएगी जिसमें विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment