महेंद्रगढ़(हरियाणा)शोध के क्षेत्र में रिसर्च एवं पब्लिकेशन एथिक्स के महत्त्व को देखते हुए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ द्वारा रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स पाठ्यक्रम की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से दो क्रेडिट का यह पाठ्यक्रम सभी शोधार्थियों के लिए आवश्यक है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने उल्लेखनीय शोध कार्य और उसमें प्रमाणिकता के समावेश हेतु इस पाठ्यक्रम को महत्त्वपूर्ण बताया और कहा कि अवश्य ही इसके माध्यम से शोधार्थी लाभांवित होंगे।
विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सीएच ने बताया कि केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा संचालित इस पाठ्यक्रम के माध्यम से शोधार्थियों को शोध के लिए आवश्यक मानकों, माध्यमों और उनकी उपलब्धता के विषय में जानकारी दी जाती है।
उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम में शोधार्थी नई तकनीक की मदद से शोध सामग्री को प्राप्त करने और प्लेजरिजम आदि की जांच का भी प्रशिक्षण पाते हैं। विश्वविद्यालय में इस पाठ्यक्रम के सह-संचालक डॉ. विनोद कुमार सिंह, नरेश कुमार व डॉ. विनिता मलिक हैं और विश्वविद्यालय पुस्तकालय के सहयोगी सुशील कुमार गुप्ता के साथ मिलकर शुक्रवार व शनिवार को इस पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment