Home

कोरोना के खिलाफ़ जंग में सेना के रिटायर्ड चिकित्सा कर्मी भी करेंगे सहयोग

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया गया था अनुरोध
बिहार सरकार के संयुक्त सचिव ने पत्र लिखकर दिया निर्देश
स्वैच्छिक सेवा देने वाले चिकित्सा कर्मियों की सूची भेजने के निर्देश

पूर्णियाँ(बिहार)कोरोना के खिलाफ़ पूरा देश एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा है. केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार इस संक्रमण के खिलाफ़ मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए उपायों पर कार्य कर रही है. स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन भी संक्रमण की रोकथाम एवं इससे बचाव के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं. लेकिन धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है, जो चिंताजनक स्थिति भी पैदा कर रही है. देश के साथ राज्य में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए अब राज्य में सेना के रिटायर्ड चिकित्सा कर्मियों की सहायता ली जाएगी. इसको लेकर बिहार सरकार के सरकार के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है.

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिए थे निर्देश:
पत्र के माध्यम से बताया गया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा चिकित्सा कर्मियों की कमी दूर करने के लिए सेना के रिटायर्ड चिकित्सा कर्मियों की सेवा लेने का अनुरोध किया गया है. इससे कोरोना के खिलाफ़ जंग में सहूलियत होगी एवं आपातकाल स्थिति में चिकित्सा कर्मियों की कमी भी दूर हो पाएगी.

स्वैच्छिक सेवा देने वाले रिटायर्ड चिकित्सा कर्मियों की होगी पहचान:
पत्र के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम में स्वैच्छिक सहयोग प्रदान करने के लिए रिटायर्ड चिकित्सा कर्मियों की पहचान किये जाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से सेवानिवृत्त चिकित्सकों, एएनएम, जीएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ से कोरोना के खिलाफ़ जंग में स्वैच्छिक सेवा प्रदान करने का अनुरोध करने को कहा गया है. साथ ही स्वैच्छिक सेवा के लिए तैयार हुए चिकित्सा कर्मियों की सूची राज्य मुख्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं.

सिविल सर्जन डॉ मधुसूदन प्रसाद ने कहा कि सेना से रिटायर्ड डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स कर्मियों की सहायता लेने का निर्देश मिला है. जो भी सेना के रिटायर्ड चिकित्सक इसमें अपना योगदान देना चाहते हैं उसकी एक लिस्ट तैयार कर राज्य में भेजा जाएगा. यह एक बहुत अच्छी पहल है. इससे कोरोना के खिलाफ लड़ने में हमें बहुत मदद मिलेगी. उन्होंने लोगों से घरों में रहने की भी अपील की है जिससे वायरस के संक्रमण को रोकने में आसानी होगी.

आपकी सतर्कता से ही कोरोना की होगी हार:

• लॉकडाउन का पूर्णता अनुपालन करें. बिना जरुरी कारण घर से बाहर नहीं निकलें.
• घर वापस आते ही 20 सेकंड तक पानी एवं साबुन से हाथ अच्छी तरह साफ़ करें या अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें.
• सामाजिक दूरियाँ बनायें. किसी के नजदीकी संपर्क में न जाएँ. कम से कम 1 मीटर की दूरी बनायें.
• सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों से बचें. अधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी मिलने पर यकीन करें.
• सकारात्मक सोचें, घर पर व्यायाम करें एवं बच्चों को समय दें.

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago